डिस्कवरी चैनल के हीरो बेयर ग्रिल्स से जुड़ी 20 रोमांचक बातें

अगर आप डिस्कवरी चैनल देखते है तो बेयर ग्रिल्स को तो जरूर जानते ही होंगे ,ये डिस्कवरी चैनल के स्टार एंकर रह चुके है इनके नाम से शायद आप इन्हे नहीं जानते हों लेकिन इनका चेहरा आपने जरूर देखा होगा,बेयर ग्रिल्स की पॉपुलैरिटी करीब 1 अरब लोगों में है |

कम लोग ही जानते है की, बेयर ग्रिल्स एक बेहतरीन लेखक भी है बचपन में नॉनवेज ना खाने वाले बेयर ने जंगल में रहने के दौरान हर तरह के गोश्त को खाया
चलिए बताते है , बेयर ग्रिल्स से जुड़े कुछ बहादुर रोचक तथ्य जो इन्हे सुपर ह्यूमन साबित करते है

1. बेयर ग्रिल्स का असली नाम "Edward michael grylls" है ये नाम इन्हे इनकी बहन ने दिया था

2. बेयर ग्रिल्स UK में 2006 से 2011 तक चले टीवी. सीरीज "man vs.wild"के कारण फेमस हुए |

3. Man vs. Wild series का असली नाम "Born Survivor :Bear Grylls था |

4. 4 साल की उम्र तक बेयर ग्रिल्स का पालन पोषण उत्तरी आयरलैंड में हुआ |

5. बेयर ग्रिल्स ईसाई धर्म को मानते है और उनका भगवान में बहुत विश्वाश है

6. बेयर ग्रिल्स अपने घर पर गिटार और पियानो बजाना पसंद करते है |

7. बेयर ग्रिल्स  ऐसी बहुत सी जगहों पर गए है जहाँ पहले कोई भी इंसान नहीं गया हुआ था |

8. बेयर ग्रिल्स ने 7600 मीटर की ऊंचाई पर हॉट-एयर बलून के निचे डिनर करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है

9. माउंट एवेरेस्ट पर चढ़ने से एक साल पहले ऊंचाई से कूदते समय उनके पैराशूट में छेद हो गया था
    और वो पीठ के बल गिरे थे जिसकी वजह से उनकी रीढ़ की हड्डी 3 जगह से टूट गयी थी

10. साल 2002 में बेयर ग्रिल्स ने लंदन यूनिवर्सिटी से हिस्पैनिक स्टडीज की डिग्री प्राप्त की

11. बेयर ग्रिल्स अपने परिवार से इतना प्यार करते है की शूटिंग पर जाते समय  परिवार की फोटो
      को जूतों में  डालकर ले जाते है

12. बेयर ग्रिल्स शो करने के बाद घर जाते है और पेट के कीड़े मारने की दवाई खाते है

13. ग्रिल्स अपना मूत्र पिने और मरे हुए जानवरो का दिल खाने के आदि  चुके है |

14. बेयर ने आज तक सबसे गंदी चीज बकरे के कच्चे अंडकोष खाये है |

15. बेयर ने ( British special air service ) "21 SAS" में तीन वर्ष तक सेवा की |

16. साल 1998 में जब वे केवल 23 साल के थे तब उनकी रीढ़  की हड्डी 3 जगहों से टूटने के बावजूद भी
      सबसे कम उम्र में माउंट एवेरेस्ट की चोटी पर चढ़ने का( गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ) बनाया |

17. ग्रिल्स ने Shara, से शादी की और उनके तीन बच्चे थे |

18. 2004 में ग्रिल्स को रॉयल नेवल रिज़र्व में लेफ्टिनेंट कमांडर के मानद दर्जे से सम्मानित किया गया

19. 2005 में ग्रिल्स ने विश्व के सबसे ऊँचे जलप्रपात , वेनेजुएला के एंजल जलप्रपात के सुंदर जंगल
      पठार पर पैरामोटर का प्रयास करने वाले पहले दल का नेतृत्व किया ,यह दल सबसे ऊँचे और दूरस्थ ,
    तेपुई तक पहुँचने की कोशिश कर रहा था

20. ग्रिल्स ने दोहरे अंग छेदन वाले अल हॉजसन और स्कॉटमेन फ्रेड्डी मैक्डोनाल्ड के साथ 2008 में
      सबसे लम्बा सतत इनडोर फ्रीफॉल का गिनीज विश्व रिकॉर्ड बनाया |

   धन्यावाद दोस्तों
 अगर आपको ये पोस्ट अच्छी लगी तो कमेंट और शेयर जरूर कीजिये
थैंक यू ::::: 

Post a Comment

0 Comments