Top 10 Largest Rivers In The World"विश्व की 10 सबसे बड़ी नदियाँ"


नमस्कार दोस्तों--
आज हम आपके समक्ष फिर हाजिर हुए है || एक बहुत ही लाजवाब विषय को लेकर |  जी हाँ दोस्तों विश्व की 10 सबसे बड़ी और बेमिसाल नदियाँ | तो गौर फरमाइयेगा  दोस्तों|| वैसे तो इस ब्यूटीफुल से वर्ल्ड में बहुत सी नदियाँ है परतुं कुछ  है जो अपने ही विशालकाय रूप और सुंदरता के लिए जानी जाती है

नदियों ने दुनिया के इतिहास को आकार देने में बहुत  महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है अधिकांश प्राचीन सभ्यताएं पृथ्वी पर सबसे बड़ी नदियों के साथ ही विकसित हुई है इन नदियों ने साम्राज्यों को बढ़ते और गिरते भी देखा है और कई युद्ध जीते गए तथा कुछ को हार का सामना करना पड़ा |  हज़ारों गेलनों पानी से आज ये प्रकति आशचर्य-जनक और बहुत सूुंदर प्रतीत हो रही है इस प्राकृतिक सुंदरता में इन नदियों का बहुत बड़ा योगदान रहा है  निचे दुनियां की सबसे बड़ी नदियों की विवेचना की गयी है--

Nile...

संसार की सबसे लम्बी नदी नील है जो अफ्रीका की सबसे बड़ी झील विक्टोरिया से निकलकर विस्तृत सहारा मरुस्थल के पूर्वी भाग को पार करती हुई उत्तर में भूमध्य सागर में डिस्चार्ज  होती है यह भूमध्य रेखा के निकट भारी वर्षा वाले क्षेत्रों से निकलकर दक्षिण से उत्तर क्रमश: युगांडा इथोपिया एवम मिस्र से होकर बहते हुए काफी लम्बी घाटी बनाती है जिसके दोनों और की भूमि पतली पट्टी के रूप में सश्यश्यामला दिखती है यह पट्टी संसार का सबसे बड़ा मरुद्यान है
नील नदी की घाटी  संकरी पट्टी सी है जिसके अधिकाँश भाग की चौड़ाई  160 किलोमीटर लम्बा 240 किलोमेटेर चौड़ा विषयक डेल्टा बनाती  है घाटी का सामान्य ढाल दक्षिण से उत्तर और है मिस्र की प्राचीन सभ्यता का विकास इसी नदी की  हुआ और इसी नदी पर मिस्र का प्रसिद्ध आस्वान बाँध बनाया गया है ||

नील नदी का दक्षिण भाग भूमध्य रेखा के समीप है अंत वहां भूमध्यरेखीय जलवायु पायी जाती है यहां हर समय temprature बहुत ऊंचा रहता है और बरसात भी हर समय होती रहती है उच्च तापमान  अधिक वर्षा के कारण यहाँ भूमध्यरेखीय सदाबहार वन पाए जाते है यहाँ पाए जाने वाले गोंद देने वाले पेड़ो के कारण सूडान विश्व का सबसे बड़ा गोंद उत्पादक देश है उत्तरी भाग में वर्षा के अभाव में खजूर कंटीली झाड़िया एवं बबूल आदि मरुस्थलीय वृक्ष मिलते है उत्तर के डेल्टा में भूमध्यसागरीय जलवायु पायी जाती है जहाँ वर्षा मुख्यनत: जोड़े के रूप में होती है
इस नदी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य::नील नदी दुनिया की सबसे लम्बी नदी है इसकी लम्बाई लगभग 6,853 किलोमीटर है
यह नदी अफ्रीका महाद्वीप में बहती है और बहुत से बड़े बड़े ऐतिहासिक नगरों से होकर गुजरती है

मिस्र की सभ्यता में नील नदी का बहुत महत्वपूर्ण योगदान है क्योंकि प्राचीन सभ्यताएं इसी नदी के किनारे फल्ली फुल्ली थी

मिस्र की भाषा में नील को इतेरु कहते है जिसका अर्थ होता है महानदी | इस नदी ने ही मिस्र के समाज में काफी सभ्यता फैलाई क्योंकि उस समय यह नदी उनके आवागमन का मुख्य साधन थी वे लोग अपना खाने पीना और बाकी काम भी इसी के द्वारा किया करते थे मतलब की वो लोग पूरी तरह इस नदी पर निर्भर थे ||

नील नदी की भूमि बेहद ही उपजाऊ है इसका इलाका ज्यादातर रेतीला है जिसके कारण यहाँ: गेहूं , पटसन , पप्पीर्स आदि फसलें उगाई जाती है

हर सितम्बर महीने में इस नदी का जलस्तर बढ़ जाता है इसके कारण आसपास के इलाकों में बाढ़ आ जाती है और इसकी वजह से काफी नुक्सान भी होता है परतुं यह भी सत्य है की उनको लाभ भी होता क्योंकि इस बाढ़ की वजह से काली मिटटी की परत बिच्छ जाती है जो की खेती  काफी लाभदायक है यहाँ के लोग इसे नील नदी का तोहफा मानते है

प्राचीन समय में यह नदी लोगों को इमारतें बनाने का काफी समान उपलब्ध करवाती थी इस नदी की गीली मिटटी से यहाँ के लोग घर बनाते थे और किनारों पर स्तिथ पहाड़ियों से व्  चुना पत्थर और बलुआ पत्थर प्राप्त कर लिया करते थे

Amazon:

अमेज़न धरती पर दुनिया की दूसरी सबसे लम्बी और बड़ी नदी है जिसकी लम्बाई 3,976 मील है पृथ्वी सवसे बड़ी नदियों में से एक होने के अलावा ,यह दुनिया की सबसे व्यापक नदियों में से भी एक है यह नदी इतनी शक्तिशाली और बड़ी है की नदी के किनारे कोई भी पॉइंट नहीं है और एक पुल द्वारा पार किया जाए |
अमेज़न नदी के मुहाने पर एक बहुत ही शक्तिशाली निर्वहन होता है जो हर दिन 8 ट्रिलियन पानी छोड़ सकता है इस नदी की कुछ जगहों पर 25 मील तक की चौड़ाई है नदी का स्रोत दक्षिण अमेरिका से होता है और अंटलांटिक महासागर में मुहाना है  || यह नदी आंठवी ऐसी नदी है जो पृथ्वी पर पिछले 200 मिलियन सालों से है  यह नदी ब्राज़ील , पेरू , कोलंबिया , इक्वाडोर , बोलीविया से होकर बहती है
 अमेज़न का महत्त्व"
अमेज़न के वर्षावन दुनिया के सबसे बड़े वर्षावन है इसका कुल क्षेत्रफल 70 लाख वर्ग किलोमीटर है जो की पुरे दक्षिण अमेरिकी प्रायद्वीप का 40 % हिस्सा है अमेज़न के जंगल धरती के पर्यावरण संतुलन में बेहद अहम भूमिका निभाते है इसलिए उसे धरती का फेंफड़ा भी कहते है
अमेज़न जैव विविधता का केंद्र है और यहाँ जीव जन्तुओ और वनस्पतियों की बेशुमार किस्में पायी जाती है अमेज़न के वर्षावन से होकर बहने वाली 6400 किलोमीटर लम्बी नदी है और यह सबसे बड़ी नदी है दुनिया के समुन्द्रों में जितना मीठा पानी जाता है उसमें 20% पानी अमेज़न नदी का होता है
अमेज़न के किनारे पर लगभग 9 देशों के लगभग 3 करोड़ लोग बस्ते है ये देश है ब्राज़ील , बोलीविया , पेरू , इक्वेडोर , कोलंबिया , वेनेजुएला , ग्याना , फ्रेंच ग्याना और सूरीनाम है इनमें दो-तिहाई आबादी ब्राज़ील के लोगों की है
सहायक नदियाँ "अमेज़न की 1100 से अधिक सहायक नदियाँ है जिनमें से 12 नदियों की लम्बाई 1,500 किलोमीटर या उससे अधिक है
 अमेजन नदी और उसका विस्तार

 ब्रैंको                         नीग्रो            
केसीकियार नहर         पेस्टाजा
केकटा नदी                  प्युरस
हुआलगा                     टेम्पो
इसा नदी                    टेपाजोस
जैवेरी                         टाइग्रे
जुरुआ                        टोकेंटाइन
झरिन्गू नदी                ट्रोबाईट्स
मेरानॉन                      उकायाली
मोरोना                        यपूरा
नानय                          मेडीरा
नेपो  

Yangtze River"
यह नदी चांग-जियांग ,  यांग्त्ज़ी  या यांगजी के नाम से जानी जाती है और यह एशिया की और दुनिया की तीसरी सबसे लम्बी नदी है इस नदी की लम्बाई 6,357 किलोमीटर है |  यह नदी चीन के 1/5 हिस्से में बहती है यांग्त्ज़ी चीन के इतिहास , संस्कृति और अर्थव्यवस्था में अहम् भूमिका निभाती है समृद्ध यांग्त्ज़ी नदी डेल्टा PRC की सकल 20% उत्पाद उतपन करती है यांग्त्ज़ी नदी पारिस्थिक प्रणालियों ली एक विस्तृत श्रृंखला में बहती है और कई स्थानिक और लुप्तप्राय प्रजातियों  निवास स्थान भी है जैसे चीनी मगरमच्छ , फ़िनलेस , पोरपोइज , चीनी पेडलफिश , यांग्त्ज़े नदी डॉलफिन या बेजी और यांग्त्ज़ी स्टर्जन | हज़ारों सालों से नदी के जल का उपयोग सिंचाई , स्वच्छता , परिवहन , उद्योग , सीमा-अंकन और युद्ध के लिए किया जाता रहा है
 याँत्ज़ी नदी पर "The Three Gorges Dam" दुनिया का सबसे बड़ा जल विद्युत् बिजली स्टेशन है

हाल ही  वर्षों में नदी को औद्योगिक प्रदूषण , कृषि चलाने , गश्ती , आर्द्रभूमि और झीलों के नुक्सान से सामना करना पड़ा | जो की मौसमी बाढ़ को बढ़ावा देता  है नदी के कुछ खंड अब प्रकति भंडार के रूप में संरक्षित है
पश्चिमी यूनान में गहरी घाटियों के माध्यम से बहते हुए ऊपर की और यांग्त्ज़ का एक हिस्सा यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल , यूनान संरक्षित क्षेत्रों के तीन समांतर नदियों का हिस्सा है

Mississippi"  
मिसिसिप्पी नदी उत्तर अमेरिका में बहती है
मिसिसिप्पी नदी उत्तर अमेरिकी महाद्वीप पर दूसरी सबसे बड़ी जल निकासी  प्रणाली की नदी है
यह उत्तरी मिनसेटो और मैंडेर्स में धीरे-धीरे 2,340 मील की दुरी पर मेक्सिको की खाड़ी में मिसिसिप्पी नदी डेल्टा के लिए दक्षिण की और बढ़ती है मिसिसिप्पी की कई सहायक नदियाँ है और दुनिया में चौथी सबसे लम्बी और 10 वीं सबसे बड़ी नदी है मिनसोटा , लोवा , विस्कॉन्सिन , इलिनोइस , मिसोरी , टेनेसी मिसिसिप्पी और  अर्कांसस के माध्यम से यह नदी गुजरती है इस नदी का स्रोत " Lake Itasca " है
और मुहाना "Gulf of Mexico" है  और यह अमेरिका में दूसरी सबसे लम्बी नदी है | |

Yenisei"

Post a Comment

0 Comments