जीवन की 20 अनमोल बातें

                  
     नमस्कार दोस्तों
                
आज में आपको जीवन की  20 अनमोल बातों से अवगत करवाना चाहता हूँ
यदि आप इन्हे अपने जीवन में उपयोग करोगे तो सच में आपके जीवन में बदलाव आएगा
तो आइये जानते है , क्या है  वो अनमोल विचार--

1. कभी हिम्मत मत हारो और एक बार स्वंय पर विश्वास रखकर आगे कदम बढ़ाकर  तो देखो |
    रास्ते स्वंय नजर  चले जाएंगे और यदि आपका विशवास अटल रहा तो मंजिल भी आपका
     इंतज़ार करते नजर आ जायेगी |

2. जिंदगी में कभी भी किसी को बेकार मत समझना
    क्यूंकि बंद पड़ी घड़ी भी दिन में 2 बार सही समय बताती देती  है

3. यदि कोई कार्य अच्छा है उसे तुरंत शुरू कर दो | लोगों  के बारे में मत सोचो की लोग क्या कहेंगे |
    क्योंकि कमी तो लोग ईश्वर में भी निकाल देते है तो हम क्या चीज है  |

4. अधिक सोचने की  जगह अधिक करने में विश्वास रखो , अधिक करने " की जगह सही करने
     में विश्वाश रखो | और सही करने के लिए आपको सही सोचना भी होगा
     अंत; कम सोचो मगर जो भी सोचो , अच्छा सोचो |

5. किसी की बुराई तलाश करने वाले इंसान की मिसाल उस "मक्खी "की तरह है जो सारे खूबसूरत
     शरीर को छोड़कर जख्म पर ही बैठती है

6. टूट जाता है गरीबी में वो रिश्ता जो ख़ास होता है
    हज़ारों यार बनते है जब पैसा पास होता है

7. समय का उपयोग करके बहुत सा धन कमाया जा सकता है
    लेकिन धन का उपयोग करके एक पल भी नहीं बढ़ाया जा सकता |
     अंत: समय का सही उपयोग करना सीखो |

8. मुस्कुरा कर देखो तो सारा जहाँ रंगीन है
    वरना भीगी पलकों से तो आईना भी धुंधला नजर आता है |

9. जल्द मिलने वाली चीजे ज्यादा दिन तक नहीं चलती,
    और जो चीजें ज्यादा दिन चलती है वो जल्दी मिलती नहीं है  |

10. अच्छा सोचोगे तो अच्छा वापस आएगा ,
      बुरा सोचोगे तो बुरा वापस आएगा ,
      मीठा बोलोगे तो मीठे बोल ही दूसरों से सुनोगे ,
      कड़वा बोलोगे तो खरी खोटी ही तो सुनोगे
      क्योंकि हम जो देते है वही हमें  मिलता है

11. बुरे दिनों का एक अच्छा फायदा अच्छे अच्छे दोस्त परखे जाते है |

12. बिमारी  खरगोश की तरह आती है और कछुए की तरह जाती है
      जबकि पैसा कछुए की तरह आता है और खरगोश की तरह जाता है

13. किसी भी कार्य में जल्दबाजी मत करो |
      जल्दबाजी आपको भटकाव की और ले जायेगी |
      भटकने से अच्छा है की थोड़ा रुको , समझो और फिर चलो |

14. लगातार हो रही असफलताओं से निराश नहीं होना चाहिए
      कभी कभी गुच्छे की आखिरी चाबी भी ताला खोल देती है

15. अपनापन तो हर कोई दिखाता है
       पर अपना कौन है, ये तो वक्त ही बताता है

16. जैसा दोगे वैसा ही पाओगे ,
      फिर चाहे वो धोखा हो या प्यार |

17. जीत हासिल करनी है तो काबलियत बढ़ाओ
      किस्मत की रोटी तो कुत्ते को भी नसीब होती है |

18. आपका खुश रहना ही ,
      आपके दुश्मनों के लिए सबसे बड़ी सज़ा है |

19. इंसान मकान बदलता है , वस्त्र बदलता है संबध बदलता है ,
      फिर भी दुखी रहता है,
       क्योंकि वह अपना स्वभाव नहीं बदलता |

20. अगर तुम उड़ नहीं सकते,
               तो दोड़ो !
      अगर तुम दोड़ नहीं सकते ,
               तो चलो !
      अगर तुम चल भी नहीं सकते ,
               तो रेंगो !
      पर दोस्तों आगे जरूर बढ़ते रहो |


धन्यवाद दोस्तों अगर आपको ये पोस्ट
अच्छी लगी तो कमेंट में जरूर बताएं
धन्यवाद -- आपका जीवन शुभ रहे |||||||         

Post a Comment

0 Comments